सीतापुर। जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की अध्यक्षता में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग की शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन बीआरसी पिसावां में हुआ। इसमें डीएम ने बताया कि जल्द ही 52 विद्यालयों में मिड-डे-मील शेड बनाए जाएंगे। ताकि शेड के नीचे बैठकर बच्चे एक साथ भोजन कर सकेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से विद्यालय में अपनी उपस्थित समय से दर्ज कराएं। विद्यालय न जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। कहा कि जारी चेकलिस्ट के आधार पर विद्यालय का निरीक्षण सभी संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। छात्रों का सतत आकलन कर बच्चों को निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति कराई जाए। निपुण तालिका का प्रदर्शन भी नियमित तौर पर किया जाए। (संवाद)