फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सभी स्कूलों में गठित होगा रोड सेफ्टी क्लब

Sun, 23 Nov 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के जीआईसी सभागार में शनिवार को सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या व एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर सीडीओ ने जिले के सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब का गठन करने का निर्देश दिया। कहा कि यह क्लब बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, यातायात नियमों का पालन करने और दुर्घटनाओं की रोकथाम का काम करेगा। छात्रों में सुरक्षा संस्कृति विकसित करना ही इस पहल का मुख्य लक्ष्य है।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह सामूहिक चेतना का विषय है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से सुरक्षा मानकों पर कठोरता से अमल करने और छात्रों को नियमित रूप से ट्रैफिक नियमों का प्रशिक्षण देने की अपील की। साथ ही एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने कार्यशाला में सड़क सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं पर जानकारी दी। इसमें जिले के सभी महाविद्यालयों व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और प्रतिनिधियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें