फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिव विवाह का प्रसंग सुनकर गूंजे बम-बम के जयकारे

Wed, 26 Nov 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर। नागेश्वर नाथ धाम में चल रही रुद्र महायज्ञ व संत सम्मेलन के दौरान शिव महापुराण में बुधवार को कथा व्यास ने भगवान शंकर-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया। इसे सुनकर पूरा पंडाल बम-बम के जयकारों से गूंजने लगा। कथा व्यास घनश्याम शुक्ल ने बताया कि आत्मा का परमात्मा से मिलन ही शिव में लीन हो जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान शंकर वैराग्य के देवता माने गए हैं। इसके बाद भी शिव ने विवाह कर गृहस्थ आश्रम में रहकर वैराग्य धर्म का अनुसरण करने का तरीका दिया। कथा व्यास ने कहा कि शिव परिवार में भगवान का वाहन नंदी, मां पार्वती का शेर, गणेश भगवान का मूसक और कार्तिकेय का वाहन मोर है। इसी लिए शिव पुराण विपरीत विचारधारा के बीच सामंजस्य रखना सिखाता है।
उन्होंने भगवान के विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि मैंना देवी व हिमालय राज की पुत्री के रूप में मां पार्वती ने जन्म लेकर भगवान शिव की घोर तपस्या की। उसी दौरान ताड़कासुर के आतंक को खत्म करने के लिए शिव का तंद्रा भंग हुई। इसके बाद शिव का विवाह हुआ। शिव महापुराण में सावन के तीसरे सोमवार को एक विशेष घटना का वर्णन है। इसी दिन मां पार्वती ने शिवजी को पति के रूप में पाने के लिए विशेष पूजा की थी।
विज्ञापन

प्रवाचक ने कहा कि इसलिए जो लोग वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं या एक अच्छा वर पाना चाहते हैं, वह इस दिन व्रत करते हैं। उन्होंने कहा कि शिव पुराण का पाठ या श्रवण करने से जीवन में शांति, संतुलन और संयम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें