फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सप्ताह भर में बंद हुआ बस का संचालन, यात्री परेशान

Wed, 26 Nov 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। अक्तूबर के आखिर सप्ताह में यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए परिवहन विभाग ने कस्बे से राजधानी लखनऊ के लिए एक बस सेवा का संचालन शुरू किया था। यह बस लखनऊ कैसरबाग बस स्टैंड से सुबह आठ बजे निकलती थी, जो सिधौली, बिसवां, सांडा होते हुए सुबह 11 बजे सकरन पहुंचती थी। इसके आधा घंटे बाद सुबह 11.30 बजे वापस लखनऊ के लिए रवाना होती थी। सप्ताह भर चलने के बाद अचानक यह बस सेवा बंद कर दी गई।
विज्ञापन

बस सेवा का संचालन अचानक बंद किए जाने से क्षेत्रीय लोगों को राजधानी लखनऊ सहित अन्य स्थानों पर पहुंचने के लिए परेशानी उठाना पड़ रही है। उन्हें गंतव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का महंगा सफर करना पड़ रहा है। परेशान यात्री देवीशंकर, अनिल कुमार, राकेश कुमार, सुधीर सिंह आदि ने परिवहन विभाग से ने रोडवेज की बस सेवा को पुन: संचालित किए जाने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि यह बस सेवा संचालित होने से सकरन समेत आस पास के दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को लखनऊ तक जाने में होने वाली परेशानी खत्म हो गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें