फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को रौंदते हुए खाई में गिरी कार

विज्ञापन
हरगांव थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद खाई में गिरी कार। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। थाना हरगांव इलाके में बुुधवार को तेज रफ्तार कार, साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद खाई में गिर गई। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने कार और चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्लापुर निवासी गया प्रसाद उर्फ गुडडू (45) बुधवार को साइकिल से शिवपुरी गांव जा रहा था। इस बीच सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर शिवपुरी गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंद दिया। इसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना पाकर लोग मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि कुछ देर इसके बाद चालक पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें