फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बसपा ने मिश्रिख से अभिलाषा वर्मा को प्रत्याशी बनाया

Wed, 19 Aug 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बसपा का कार्यक्रम
विज्ञापन
मिश्रिख। बहुजन समाज पार्टी ने बुधवार को मिश्रिख विधानसभा सीट से अभिलाषा वर्मा को 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया। मिश्रिख मेला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने अभिलाषा वर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने और प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील की।
विश्वनाथ पाल ने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने जनता को सिर्फ छलने का काम किया है। बसपा ही दलितों, पिछड़ों और सभी वर्गों के सम्मान और अधिकारों की राजनीति करती है।
विज्ञापन

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष विनोद राजवंशी, वीपी हंस, पिंकू पाल, सोमेंद्र सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुदर्शन लाल भारती, लकी भाई, दिनेश मौर्य, रजनीश मौर्य, विनोद भारती, संजय गौतम, रीता पाल, सुरेंद्र भारती, महेश भारती, भैयालाल और अमित गौतम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें