सेवता। रेउसा थाना क्षेत्र के भिठना फर्र गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर के कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
इलाके के भिठना फर्र गांव निवासी छोटे लाल यादव(70) अपने घर में अकेले रहते थे। बृहस्पतिवार रात वह खाना-पीना खाकर घर में लेट गए थे। देर रात ग्रामीणों ने चोरों की आहट पाकर छोटेलाल को काफी आवाज दी। इस पर छोटेलाल की तरफ से कोई आवाज नहीं आई। ग्रामीण घर के अंदर गए, वहां घर के कमरे में चारपाई पर मृत अवस्था में छोटेलाल का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रेउसा हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।