सिधौली। खेरवा गांव के मजरा खरवलिया निवासी श्रीराम (60) का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर प्लास्टिक की रस्से से बने फंदे से लटका मिला। इंस्पेक्टर बलवंत शाही ने बताया कि श्रीराम की शादी नहीं हुई थी।
उनके परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं हैं। उनके पास जमीन भी नहीं थी। सिर्फ रहने के लिए एक कमरा था। वह बृहस्पतिवार देर शाम से घर से लापता थे। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण नित्यक्रिया के लिए गांव के बाहर गए तो शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना भी दी।