फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम सहित बंदियों की खंगाली गई बैरक

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण करके वापस आते डीएम-एसपी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम व एसपी ने शनिवार को जेल में छापा मारा। पुलिस टीमों के साथ पहुंचे अफसरों ने सभी बंदियों और बैरकों की तलाशी कराई। जेल में बंद सपा नेता व सांसद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला की भी तलाशी ली गई। उनकी बैरक खंगाली गई। एक घंटे तक चली छापेमारी में अफसरों और उनकी टीम को जेल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

जेल अफसरों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का आदेश देकर डीएम-एसपी टीम के साथ चले गए। शनिवार दोपहर 12:45 बजे डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह लाव लश्कर के साथ जेल गेट पर पहुंचे। डीएम-एसपी के आने की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में बड़ा फाटक खोला जाता है।
डीएम-एसपी पूरी टीम के साथ जेल में दाखिल होते हैं। जेल की सभी बैरकों और बंदियों की तलाशी के लिए पुलिस की दस टीमें बनाई गईं। टीमों ने एक-एक बैरक और बंदी की तलाशी ली। इसी क्रम में पुलिस टीमों ने लंबे समय से जेल में बंद चल रहे रामपुर के सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला की बैरकों को भी खंगाला। दोनों लोगों की तलाशी ली गई। पिता-पुत्र एक ही बैरक में बंद हैं। तलाशी का दौर करीब एक घंटे तक चला। डीएम, एसपी ने पूरी जेल का निरीक्षण किया। कैंटीन, भोजनालय से लेकर सभी स्थानों को देखा।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने जेल में व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रखने का आदेश दिया। कहा कि बंदियों को बेहतर खाना मिले। उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखें। बीमार बंदियों पर विशेष ध्यान दें। जेल की हर मूवमेंट को देखा जाए। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी जाए, इसमें किसी तरह की चूक न हो। इसके अलावा कई अन्य बिन्दुओं और पहलुओं पर डीएम-एसपी ने जेल अधीक्षक के आदेश दिए।
इसके बाद अफसर टीम के साथ 1:45 बजे जेल से चले गए थे। इस दौरान जेल के सभी अफसरों के अलावा एएसपी डॉ. राजीव दीक्षित, सिटी मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, ट्रेनी सीओ अमन सिंह, शहर कोतवाल, रामकोट, खैराबाद, महिला थाना एसओ, आरआई मौजूद रहे।
डीएम व एसपी ने जेल का निरीक्षण किया है। यह हर माह होता है। सभी बैरकों और बंदियों की तलाशी ली गई। इस दौरान जेल में बंद आजम खा, उनके बेटे की भी तलाशी लेकर बैरक खंगाली गई। एक घंटे तक तलाशी चली। कहीं कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार सिंह, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें