फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मेडिकल के लिए लाया गया आरोपी पुलिस अभिरक्षा से भागा

Thu, 02 Apr 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन। जेल भेजने से पहले चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी लाया गया छेड़छाड़ का आरोपी बुधवार को दीवार कूदकर भाग गया। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हैं। देर रात तक आरोपी का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन


सकरन के सुकेठा गांव निवासी इस्तियाक (22) 29 मार्च की रात को एक 17 वर्षीय किशोरी को अपने साथ लेकर कहीं चला गया था। किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पुलिस ने 30 मार्च को लखनऊ से किशोरी को खोजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
बुधवार दोपहर पुलिस आरोपी को जेल भेजने से पहले चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए सीएचसी सांडा ले गई थी। वहां भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी सीएचसी की दीवार फांदकर भाग गया। आरोपी के भागने के बाद से पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। इधर गांव में जानकारी मिलते ही तनाव व्याप्त हो गया। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि मेडिकल के लिए सीएचसी लाया गया आरोपी चकमा देकर भाग गया है। पुलिस टीमों को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें