फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दस भूमाफिया चिह्नित, केस दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। तहसील प्रशासन ने एंटी भू माफिया की कार्रवाई करते हुए शनिवार को दस भूमाफिया चिह्नित किए हैं। एसडीएम अनिल कुमार रस्तोगी के निर्देश पर सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के अहमदपुर गांव के तहत रास्ते की जमीन गाटा संख्या 237 पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इनको तहसील प्रशासन ने चिह्नित किया है। एसडीएम के निर्देश पर लाले, अब्दुल वारिस, वारिस, तस्सवुर अली, आसिफ अली, फातिमा, आरिफ व आसिफ पर प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए धारा 67 की कार्रवाई की गई।
कस्बे के मोहल्ला बहादुरपुर में तालाब की जमीन गाटा संख्या 89 पर कब्जाधारी गांधी नगर उत्तरी निवासी चतुर बिहारी व तालाब की जमीन गाटा संख्या 44 पर कब्जाधारी दुर्गेश निवासी गांधीनगर उत्तरी पर भी कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार आलोक कुमार ने बताया कि कब्जाधारियों द्वारा कब्जा न हटाए जाने पर कार्रवाई की गई है। एसडीएम अनिल रस्तोगी ने बताया कि सभी को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें