फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नसबंदी के दौरान का वायरल वीडियो के मामले में दो ट्रेनी फार्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा

Sun, 10 Nov 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरगांव में नसबंदी के दौरान ऑपरेशन कक्ष (ओटी कक्ष) का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। सीएचसी अधीक्षक ने दो ट्रेनी फार्मासिस्ट व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ओटी कक्ष में भर्ती महिलाओं की नसबंदी प्रक्रिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गंभीरता से लिया। सीएमओ को तत्काल जांच करने के निर्देश दिए थे। सीएमओ डॉ. हरपाल सिंह की प्राथमिक जांच में उजागर हुआ कि दो ट्रेनी फार्मासिस्ट अनाधिकृत रूप से ओटी कक्ष में घुस गए थे।
इन लोगों ने वहां पर हो रही नसबंदी का गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल कर दिया था। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश ने फार्मासिस्ट हरगांव के ग्राम जड़ौना निवासी सम्यप्रकाश व ग्राम कैमा अरमी निवासी अतुल अवस्थी व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




एक कर्मचारी की और हो सकती है संलिप्तता

सीएचसी के स्टाफ ने बताया कि एक कर्मचारी की इस मामले में गहरी संलिप्तता है। यह कर्मचारी अक्सर चिकित्सकों व स्टाफ नर्स पर रौब गांठता है। अपनी ऊंची पहुंच बताता है। इनके इस स्वभाव से सभी लोग काफी परेशान है। कई लोगों ने इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारी से कर चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वीडियो वायरल के मामले में भी यही कर्मचारी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें