फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पारा लुढ़का, कोहरे व सर्द हवा से ठंड का अहसास

Fri, 15 Nov 2024 09:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हाईवे पर कोहरे के कारण कम हुई दृश्यता।
विज्ञापन
सीतापुर। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी जिला कोहरे व सर्द हवाओं की चपेट में रहा। तेज पछुआ हवा ने ठंड का अहसास कराया। एकाएक मौसम में बदलाव से जनजीवन पर असर पड़ा। कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में कोहरे व गलन का प्रकोप बढ़ेगा।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार की सुबह घना कोहरा छाने से मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर में कोहरा छंटा, लेकिन देर शाम फिर से छाने लगा। शुक्रवार की सुबह कोहरे के बीच हुई। इसके कारण करीब 10 मीटर दूरी तक भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर हेडलाइट जलाकर वाहन रेंगते रहे। सुबह 10 बजे के बाद कोहरा छंटने पर धूप निकली।
इससे कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन दिन में छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द पछुआ हवा ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। शाम गहराते ही ठंड बढ़ती गई और रात नौ बजे तक शहर की सड़कें वीरान सी हो गईं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बृहस्पतिवार की तुलना में शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक-एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पारा और लुढ़कने के साथ सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन



गर्म हुआ ऊनी कपड़ों का कारोबार
ठंड के दस्तक देते ही ऊनी कपड़ों की मांग बढ़ गई है। शुक्रवार को आंख अस्पताल मार्ग, लालबाग व पड़ाव बाजार में दुकानों पर खरीददारी करने काफी ग्राहक पंहुचे। दुकानदार संदीप ने बताया कि ठंड की दस्तक व शादी का सीजन होने से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ी है। शॉपिंग मॉल व हिमालयन बाजार में भी गर्म कपड़ों की बिक्री तेज हो गई है।

कोहरे के कारण बोर्ड से टकराई बाइक, तीन घायल

लहरपुर। हरगांव मार्ग पर बृहस्पतिवार रात एक बाइक कोहरे के कारण सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गई। इस दौरान बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस वजह से तीनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर ओयल ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
बिसवां के जहांगीराबाद निवासी अतीक (35) अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से हरगांव थाना क्षेत्र के महादेव अटरा गांव आए थे। देर रात लौटते समय कोहरे के कारण तीनों लहरपुर में मुद्रासन गांव के पास सड़क किनारे लगे एक बोर्ड से बाइक लेकर जा भिड़े। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में भर्ती कराया गया। यहां से अतीक को हालत गंभीर होने पर ओयल ट्राॅमा सेंटर भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें