फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान, गूंजी गुरुवाणी

Fri, 15 Nov 2024 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
शबद कीर्तन प्रस्तुत करता रागी जत्था।
विज्ञापन
सीतापुर/लहरपुर। शहर के गुरुनानक कालोनी स्थित गुरुद्वारे में गुरु नानक देव महाराज के 555वें पवित्र प्रकाश पर्व पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरु सिंघ सभा सीतापुर की ओर से विशेष दीवान गुरुद्वारा साहिब गुरु नानक सजाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पूरा माहौल गुरुवाणी से गूंजता रहा। पंथ के कीर्तनी जत्था पवनदीप सिंह चंडीगढ़ वाले, प्रचारक कुलदीप सिंह, गुलबाज सिंह के कीर्तन की शानदार प्रस्तुति से सभी को मुग्ध कर दिया। दिन भर चले कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने लंगर भी छका। रागी जत्थे ने गुरु साहिब के इतिहास के बारे में बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने लंगर भी चखा। इस अवसर पर गुरु सिंघ सभा सीतापुर के सरदार कुलवंत सिंह, सतनाम सिंह, अध्यक्ष सरदार हरदीप सिंह, सचिव गुरमीत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, प्रदीप सिंह, गुरमीत सिंह, अमरजीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।
उधर, लहरपुर के मोहल्ला खतराना स्थित गुरुद्वारे में भी शुक्रवार को सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 555 वीं जयंती प्रकाश पर्व के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान गुरुद्वारे को भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया। गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। इसके बाद लंगर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग कर लंगर छका। ग्रंथी कारज सिंह ने सभी से गुरु नानक देव के आदर्शों को अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें