फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 21 Aug 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज रविवार को बेहद तल्ख रहा। तपिश व उमस के सितम से लोग बेहाल रहे। तेज धूप से तापमान बढ़ गया। शनिवार के मुकाबले पारा एक डिग्री उछलकर 34 डिग्री पर जा पहुंचा। भीषण गर्मी ने एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटों में जिले में कई स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार की सुबह से ही मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते गर्मी के सितम से लोग परेशान हो उठे। तपिश व उमस से बेहाल राहगीर छांव तलाशते नजर आए।

काम की वजह से बाहर निकलने पर लोग छाते व गमछे से बदन ढककर तपिश से बचाव का जतन करते दिखे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें