थानगांव (सीतापुर)। एक तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार किशोर को टक्कर मार दी। वह खाद डालने के लिए साइकिल से खेत जा रहा था।
थानगांव थाना के सुजातपुर निवासी मुनान का पुत्र वकील (14) बुधवार सुबह साइकिल से खाद लेकर खेत पर जा रहा था। वह क्षेत्र के मियांपुरवा चौराहे से महमूदाबाद रोड की तरफ जा रहा था।
तभी सामने से वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वकील की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक भाग निकला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने शव को कब्जे कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा।