सिधौली (सीतापुर)। एक सप्ताह पूर्व मूकबधिर किशोरी को गन्ने के खेत में खींचकर उसके संग दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रामपुर कलां थाना क्षेत्र में एक मूकबधिर किशोरी गांव के बाहर गई थी। इसी बीच गांव के ही पुन्नू ने गन्ने के खेत में खींचकर उसके संग दुष्कर्म किया। मूकबधिर होने से पीड़िता घर में कुछ बता नहीं सकी।
खाना पीना छोड़ते देख परिजनों ने पूछा तो जानकारी हुई। सोमवार को थाना रामपुर कलां में केस दर्ज कराया। सीओ सिधौली अंकित कुमार ने बताया कि मूकबधिर की भाषा समझने के लिए विशेषज्ञ को बुलाकर गया था। घटना सत्य है। मुकदमा दर्ज है। मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।