फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की टक्कर से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अटरिया (सीतापुर)। नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर बाइक से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार हरदोई निवासी दो लोगों की मौत हो गई। कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनको पुलिस ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा है। लखनऊ गए घायलों में से एक युवक की हालत नाजुक है। मृतक के परिवारीजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

अटरिया इलाके में कबरन गांव के पास मंगलवार की शाम जिला मुख्यालय की ओर से लखनऊ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार हाईवे पर डिवाइडर पार कर दूसरी ओर विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से जा भिड़ी। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार हाईवे किनारे एक खंभे से टकराकर रुक गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने हादसे में मरने वालों की पहचान हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के शहादतनगर निवासी हसीम (32) पुत्र सुल्तान व शहजाद (35) पुत्र शफी मोहम्मद के रूप में की है। यह लोग लखनऊ के अमानीगंज स्थित रिश्तेदारी से वापस हरदोई जा रहे थे। कार सवार लोगों की पहचान शहर के छोटी लाइन निवासी सहजाद (25) व शादाब (30), शहर कोतवाली के शेख सरांय निवासी आदित्य (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसओ पुष्पराज कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने फौरन मृतक व घायलों के परिवारीजन को सूचना दी। घायलों को सीएचसी सिधौली भेजा गया। सिधौली से घायलों को गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां एक युवक की हालत नाजुक है। पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एसओ का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें