फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में किशोरी की मौत, भाई-बहन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में गुरुवार को तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार एक किशोरी की मौत हो गई। उसके भाई-बहन समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली महमूदाबाद इलाके के नूरपुर निवासी नुरुल हसन के घर उनकी नातिन शबाना (17), रुखसाना (12), नाती तौकीर (19) निवासी जेंधौरा कोतवाली सिधौली पांच सितंबर को आए थे। गुरुवार को तौकीर बाइक से अपनी बहन रुखसाना, साबान को लेकर घर जा रहा था, इस बीच महमूदाबाद इलाके में वन विभाग के पास पीछे से आ रही डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार तौकीर, रुखसाना, शबाना व सामने से बाइक से आ रहे नरेंद्र कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में सभी घायलों को महमूदाबाद अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही शबाना की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज महमूदाबाद अस्पताल में चल रहा है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें