फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर) थाना क्षेत्र में गांव के बाहर बिजली के खंभे के स्टे-वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह किशोर का शव खंभे में चिपका मिला। मामले की सूचना पार पहुंची पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने के बाद भी मौके पर पॉवर कारपोरेशन के कर्मचारियों के न पहुंचने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

पिसावां कस्बा निवासी अंकुश (15) गुरुवार शाम को घर से निकला था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं आया। देर शाम बारिश होने लगी जिसकी वजह से परिवारीजनों ने किशोर की तलाश नहीं की और बारिश थमने पर घर आने की सोचकर परिवार के लोग सो भी गए।
शुक्रवार सुबह गांव के बाहर गए लोगों को बिजली के खंभे के स्टे-वायर से किशोर चिपका मिला।
ग्रामीणों और मृतक के परिवार का कहना है कि बारिश के दौरान करंट उतर रहा होगा और इस बीच स्टे-वायर छूने से घटना हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी मौके पर पॉवर कारपोरेशन का कोई भी अधिकारी या कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा, इससे लोगों में नाराजगी है। छह घंटे बाद संविदा कर्मी मौके पर पहुंचे और लाइन को ठीक किया।
करंट से जान गवांने वाला अंकुश पिता के साथ मजदूरी करके अपने परिवार की आजीविका चलाता था। उसकी मौत के बाद से परिवार का बुरा हाल है। माता-पिता रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक अपने पिता का सबसे बड़ा लड़का था। उसके तीन छोटे भाई एक बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें