गोंदलामऊ। संदना के अल्लीपुर गांव निवासी कल्लो (16) बुधवार को साइकिल से तिल्ली लेकर घर जा रही थीं। इस दौरान वह अल्लीपुर गांव की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं।
ट्रैक्टर गांव निवासी रज्जन चला रहा था। किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में है।