फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: पेड़ की डाल से लटका मिला किशोरी का शव, हिरासत में तीन आरोपी; चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ पर बैठी जांच

Sat, 15 Aug 2026 10:16 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में किशोरी का शव पेड़ की डाल से लटकता मिलने के मामले में सरकार सख्त है। तीन आरोपी हिरासत में लिए गए हैं। लापरवाही पर चौकी इंचार्ज निलंबित कर दिए गए हैं। वहीं, एसएचओ पर जांच बैठा दी गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में कोतवाली देहात क्षेत्र में पेड़ की डाल से लटका किशोरी का शव मिलने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस की लापरवाही पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। एसएचओ के खिलाफ जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन


मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। जांच में सामने आने वाले हर तथ्य को गंभीरता से लिया जा रहा है। 

सीतापुर मामले में सरकार सख्त है। सिर्फ आरोपियों पर ही कार्रवाई नहीं, बल्कि पुलिस की भूमिका में लापरवाही मिलने पर चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। जबकि, एसएचओ के विरुद्ध जांच चल रही है। 
विज्ञापन


यूपी में कानून-व्यवस्था में चूक पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। सरकार का सख्त संदेश है कि अपराध करने वाला हो, उसे संरक्षण देने वाला हो या कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाला जांच में दोषी मिलने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें