मिश्रिख (सीतापुर)। माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का दो दिनी प्रांतीय अधिवेशन नैमिषारण्य में होगा। नैमिषारण्य के हनुमानगढ़ी में यह सम्मेलन 28 जनवरी से शुरू होगा और 29 जनवरी तक चलेगा। ये फैसला माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।
नैमिषारण्य तीर्थ स्थित हनुमानगढ़ी प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने की। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं को लेकर गहन मंत्रणा करने के साथ ही संगठन का प्रदेश अधिवेशन कराने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही तय किया कि नैमिषारण्य की हनुमानगढ़ी प्रांगण में आगामी 28 व 29 जनवरी को प्रांतीय अधिवेशन होगा।
बैठक में महामंत्री नंदकुमार मिश्र, प्रदेश मंत्री आशीष कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ हरिश्चंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सीतापुर चंद्र कुमार शुक्ल, मंडलीय मंत्री संजय कुमार बाजपेई, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी शाह आलम खान, संरक्षक राम किशोर द्विवेदी, सदस्य हरेंद्र नाथ श्रीवास्तव, धीरेंद्र पांडेय आदि उपस्थित रहे।