फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश व तेज सर्द हवा से ठंड बढ़ी, कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के कई इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। मौसम के बदले मिजाज से अगले चौबीस घंटे में तापमान लुढ़कने के साथ ठंड और बढ़ेगी। शहर व आसपास के हिस्सों में शुक्रवार को छाई बदली व तेज सर्द हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दिन भर लोग गर्म कपड़ों का बोझ शरीर पर लादे नजर आए।
विज्ञापन

शाम गहराते ही गलन का प्रकोप देख राहत पाने को लोग अलाव के इर्दगिर्द सिमट गए। न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गुरुवार की देर शाम मौसम का रुख अचानक बदल गया। आसमान में काली घटाएं घिरने के साथ तेज ठंडी हवा चलने लगी। देर रात लहरपुर, जलालपुर सहित कई इलाकों में बारिश हुई।
शुक्रवार की सुबह बदले मौसम का असर जिले भर में नजर आया। सुबह से दोपहर तक सूरज और बादलों के बीच लुकाछिपी का खेल चला। दोपहर बाद घने बादल छा गए। बदली और 11 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से चलने वाली ठंडी हवा ने हर किसी की कंपकंपी छुड़ा दी।
विज्ञापन

गुरुवार के मुकाबले अधिकतम पारे में तीन डिग्री जबकि न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शाम करीब 6 बजे मिश्रिख व आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से लोग अलाव के पास बैठे नजर आए।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों में पारा लुढ़कने से ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
कई प्रमुख जगहों पर नहीं जले अलाव
लहरपुर (सीतापुर)। इलाके में गुरुवार देर रात बारिश से ठंड और बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन भर बादल छाए रहने के साथ तेज सर्द हवा लोगों को ठिठुराती रही। कड़ाके की ठंड के कारण नगर की बाजार में कम ग्राहक दिखाई दिए।
ठंड के बाद भी नगर के खत्रियाना चौराहा, पाटनदीन चौराहा, शहर बाजार तथा मुख्य बाजार समेत कई प्रमुख स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए गए। जिससे राहगीर व स्थानीय दुकानदार ठंड से कांपते नजर आए। स्थानीय नागरिकों ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें