फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्कूल में ह्रदयगति रुकने से शिक्षक की मौत

Fri, 24 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां। प्राथमिक विद्यालय सिकंदरपुर में तैनात सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार (42) की बृहस्पतिवार को स्कूल में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने तत्काल उनके परिजनों को सूचना दी। हापुड़ निवासी प्रमोद कुमार वर्ष 2015 बैच के शिक्षक थे। वह बृहस्पतिवार को विद्यालय में अपने नियमित कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे थे। दोपहर 12:30 बजे अचानक वह बेहोश हो गए। अन्य शिक्षकों ने उन्हें एंबुलेंस से महोली सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। सहकर्मियों ने बताया कि प्रमोद कुमार मूल रूप से हापुड़ जिले के निवासी थे और महोली कस्बे में किराये के मकान में रहकर अपनी सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने जताया शोक : प्रमोद कुमार के निधन की खबर मिलते ही सहकर्मियों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवींद्र दीक्षित, अश्वनी सिंह, अमित त्रिवेदी, अतुल सिंह समेत कई शिक्षकों ने दिवंगत शिक्षक को श्रद्धांजलि अर्पित की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें