बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के शारदा सहायक पुल के पास जहांगीराबाद से बिसवां जा रहा टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंपों सवार चार महिलाएं समेत छह लोग घायल हो गए।
बालिका की नाजुक हालत देख उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। शनिवार को जहांगीराबाद से एक टैंपो सवारियां लेकर बिसवां जा रहा था। रास्ते में शारदा सहायक नहर पुरैनी पुल से पहले टैंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
उसमें सवार त्रिवेणी नगर लखनऊ निवासी सैफुद्दीन की पत्नी सलमा (35) व पुत्री गुलापशा (20), सायजा बानो (8), शायदा (15) एवं गनुवापुर थाना सदरपुर निवासी राजू (25), हरेराम (25) घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया, जहां शायजा बानो की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।