फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1200 करोड़ खपाने को बौखलाई माया : स्वामी

Sun, 13 Nov 2016 12:04 AM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार की ओर से 500 और 1000 के नोटबंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी बसपा प्रमुख मायावती को हो रही है। अपने प्रत्याशियों से वसूले गए 1200 करोड़ रुपये खपाने के लिए वह बौखलाहट में हैं।
विज्ञापन


बसपा प्रमुख व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ यह फैसला आर्थिक आपातकाल जैसा है। वह राजा कॉलेज मैदान में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बोल रहे थे। पूर्व बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि नोट बंद करने से आतंकवाद व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा और स्वच्छ राजनीति का उदय होगा।

उन्होंने कहा कि सपा शासन में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने कहा कि सपा शासन में सीतापुर के यादव समाज का विकास नहीं हुआ है। मुलायम व अखिलेश के लिए मैनपुरी, इटावा, एटा की यादव बिरादरी ही मायने रखती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुलायम की अगुवाई में गायत्री प्रजापति जैसे मंत्री प्रदेश में लूट मचाए हैं। भाजपा नेता ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने पिछड़ों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। सिर्फ भाजपा ने ही पिछड़ों को सम्मान दिया है।

सम्मेलन में सांसद राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला प्रभारी मानसिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान तिवारी, राकेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रामकृष्ण, पूर्व एमएलसी रामचंद्र प्रधान, राकेश सिंह, उपाध्यक्ष रामेंद्र शुक्ल, राहुल जायसवाल, नगर अध्यक्ष गोविंद भारती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें