फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में सूरज प्रथम

Fri, 23 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लखनऊ जोन की 63वीं अंतरजनपदीय एक्वाटिक क्लस्टर तैराकी व क्राॅस कंट्री प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। एसपी अंकुर अग्रवाल ने शहर स्थित तरणताल में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में लखनऊ कमिश्नरेट, सीतापुर, बाराबंकी, हरदोई, अमेठी, लखीमपुर खीरी, अयोध्या के साथ 42 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात आरक्षी सूरज ने प्रथम स्थान, सीतापुर के आरक्षी अमर पाल साहू ने द्वितीय व अयोध्या के आरक्षी असलम खां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
100 मीटर फ्री स्टाइल में लखनऊ कमिश्नरेट के विश्वनाथ साहनी ने प्रथम, लखनऊ कमिश्नरेट के आरक्षी अरविंद कुमार ने द्वितीय व सीतापुर में तैनात आरक्षी अमर पाल साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें