फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बाइक व कार टकराईं, युवक की मौत

Fri, 23 May 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सदरपुर (सीतापुर)। गदुवापुर गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात एक बाइक व कार की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हाे गया। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शेखपुर निवासी अकील खां (35) बृहस्पतिवार शाम घर से सदरपुर जा रहे थे। पोखराकलां-देबियापुर मार्ग पर गदुवापुर गांव के पास बाइक व कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सड़क किनारे खंती में जा गिरी। कार सवार गाड़ी छोड़कर भाग गए। दुर्घटना में अकील गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस व परिजनों ने उन्हें महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिजन अकील को ट्राॅमा सेंटर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक मुकुल प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें