फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सुपर जायंट्स ने 88 रनों से ग्लेडिएटर को हराया

Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जीआईसी मैदान पर चल रहे मिनी ट0पीएल के 12वें लीग मैच में सुपर जायंट्स ने ग्लेडिएटर टीम को 88 रनों से हराया। ग्लेडिएटर्स टीम के कप्तान मोहम्मद वाइज ने टॉस जीतकर जायंट्स के कप्तान दीपक वर्मा को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन

जायंट्स के ओपनर विवेक पंडित नाबाद 88 रन और दीपक वर्मा 44 रन ने बहुत तेज शुरुआत दिलाई। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 212 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। ग्लेडिएटर की तरफ से शबाब और सर्वेश ने 1-1 विकेट लिए।
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ग्लेडिएटर्स के बल्लेबाज जायंट्स के गेंदबाजी के आगे पस्त नजर आए। ग्लेडिएटर टीम 9 विकेट पर सिर्फ 124 रन बना पाई। टीम 88 रनों से मैच हार गई। गिरीश को शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें