फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सुपर इलेवन व नैमिष स्ट्राइकर्स ने जीते मैच

Thu, 16 Jul 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कुतुबनगर में क्रिकेट मैच में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुतुबनगर। कस्बे के ठाकुर परशुराम सिंह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में दो मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। टूर्नामेंट में सुपर इलेवन व नैमिष स्ट्राइकर्स का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन


पहले मैच में सुपर इलेवन ने लोहारखेड़ा स्ट्राइकर्स को हराया। लोहारखेड़ा टीम के कप्तान अंकित यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सुपर इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 63 रन बनाए। लोहारखेड़ा स्ट्राइकर्स की टीम 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 57 रन ही बना सकी और मैच हार गई। सुपर इलेवन के खिलाड़ी धोनी को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 12 गेंद पर आठ रन देकर चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। अभिनव चौहान ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

दूसरा मैच नैमिष स्ट्राइकर्स और केके क्लब मिश्रिख के बीच खेला गया। नैमिष स्ट्राइकर्स के कप्तान विनय दीक्षित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उनकी टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 90 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केके क्लब मिश्रिख की टीम 7.4 ओवर में मात्र 43 रन पर ही सिमट गई, जिससे नैमिष स्ट्राइकर्स ने आसानी से मैच जीत लिया। नैमिष स्ट्राइकर्स के शुभम शुक्ल मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने दो ओवर में सिर्फ सात रन देकर पांच विकेट हासिल किए। कार्तिक चौहान ने उन्हें ट्रॉफी प्रदान की। इन दोनों मैचों में जूनियर क्रिकेटरों का उत्साह और प्रतिभा देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें