गोंदलामऊ। संदना के उत्तर थोक दतवल निवासी भगवानदीन के घर में बुधवार को घरेलू गैस सिलिंडर से आग भड़क गई। आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग बुझाने के दौरान भगवान दीन झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भगवानदीन ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्होंने गैस एजेंसी से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलिंडर-चूल्हा लिया था। सिलिंडर चालू करते ही आग भड़क गई। दमकल टीम ने पहुंचकर आग बुझाई। (संवाद)