फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सर्दी में राहत बनकर खिली धूप

Sun, 14 Dec 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
धूप निकलने पर पार्क में खेलते बच्चे।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार सुबह हल्की धुंध के बीच ठिठुरन से लोग बेहाल रहे। इसके बाद तेज धूप राहत लेकर निकली। धूप की गर्माहट से अधिकतम व न्यूनतम पारे में एक-एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। अच्छी धूप के बीच शहर के पार्कों में रौनक नजर आई। हालांकि, सूरज ढलने पर गलन फिर कंपकंपी छुड़ाने लगी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से जारी कोहरे का प्रकोप रविवार की सुबह थम गया। हल्की धुंध तो दिखी पर कोहरा नहीं छाया। इससे सुबह जल्दी धूप निकल आई। तेज धूप ने माहौल में गर्माहट घोली तो लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। रविवार की छुट्टी का भरपूर लुत्फ लेने के लिए लोगों ने पार्क का रुख किया। दोपहर तक शहर के सभी पार्कों में चहल-पहल दिखने लगी। सर्दी में धूप का मजा लेते हुए लोग हंसी-ठिठोली करते दिखे।
बच्चों ने तरह-तरह के गेम खेलकर खूब धमाल मचाया। जमकर मौज-मस्ती कर बच्चों ने संडे को फन डे में तब्दील कर दिया। दोपहर बाद मौसम ने दोबारा करवट बदली। सूरज ढलने पर सर्द हवाएं अचानक तेज हो गईं और हवा में ठंडक घुलने लगी। इससे लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी। गलन बढ़ने से लोग घरों को लौटने लगे। ठिठुरन से राहत पाने के लिए कई लोग अलाव के आसपास बैठे नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते फिलहाल तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। अगले कुछ दिनों में कोहरे और शीतलहर का प्रकोप बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें