सांडा (सीतापुर)। सकरन ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांडा में बुधवार को समर कैंप के तहत विद्यालय के बच्चों को योग, व्यायाम, स्वपरिचय, रस्साकशी, म्यूजिकल चेयर, रस्सी कूद आदि गतिविधियां कराई गईं।
खंड शिक्षा अधिकारी ओंकार सिंह ने बताया कि 49 उच्च प्राथमिक विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय में समर कैंप का आयोजन 10 जून तक किया जाना है। दिवसवार गतिविधियों का रोस्टर निश्चित है।
इसके तहत बच्चों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। समर कैंप की गतिविधियों का निरीक्षण ब्लॉक स्तर के साथ जिला स्तर पर गठित टीम द्वारा किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय के प्रवीण कुमार, रुचि वर्मा, धीरेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।