फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राघवेंद्र के परिजनों को दस लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

Wed, 21 May 2025 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। दिवंगत पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के आश्रितों को बुधवार को एसडीएम शशिबिंदु द्विवेदी ने पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। राघवेंद्र की पत्नी रश्मि बाजपेयी को यह सहायता राशि का चेक दिया गया।
विज्ञापन

पत्रकार राघवेंद्र की आठ मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब एक माह बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन लोगों को जेल भेजा था। परिजन काफी दिनों से हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने के अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मुआवजे की मांग कर रहे थे। इसी बीच सोमवार को राघवेंद्र के परिजनों ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात की थी।
इसके बाद मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से यह आर्थिक सहायता दी गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत हुई है। इसमें पांच लाख रुपये की सहायता राशि का चेक परिजनों को सौंपा गया है।
विज्ञापन


शेष पांच लाख का चेक भी प्रशासन जल्द राघवेंद्र बाजपेयी के परिजनों को सौंपेगा। उपजिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर राघवेंद्र के परिवार को आर्थिक सहायता दी जा रही है। दिवंगत पत्रकार की पत्नी रश्मि बाजपेयी ने आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। उनकी मांग है कि एक सरकारी नौकरी भी दी जाए, जिससे वह अपने बच्चों की बेहतर देखरेख कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें