फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ के साए में बहादुरपुर छात्रावास में रह रहे विद्यार्थी

विज्ञापन
सिधौली में अनुसूचित जाति का छात्रावास जर्जर हालत में। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कस्बे के मोहल्ला बहादुरपुर में स्थित अनुसूचित जाति का छात्रावास जर्जर व बदहाल स्थित में है। इससे यहां रहने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। साथ ही अनहोनी की भी आशंका है। इस संबंध में एसडीएम ने समाज कल्याण विभाग को रिपोर्ट भेजी थी। जिसके बाद समाज का कल्याण विभाग ने छात्रावास के प्रबंधिका को नोटिस भेजी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला बहादुरपुर में सुद्रवर्ती अनुसुचित जाति के छात्रों के लिए नगर के मोहल्ला बहादुरपुर में परागी चौधरी के प्रयासों से अनुसूचित जाति छात्रावास का निर्माण 1952 में कराया गया था। छात्रों के मुताबिक, यहां पर कोई आता तक नहीं आता है। आठ कमरों के इस छात्रावास में इन दिनों 25 छात्र निवास करते हैं। अनदेखी के चलते यह छात्रावास अब बदहाली का शिकार हो चुका है।
कमरों की छतों से बारिश में पानी टपकने लगता है। परिसर में चारों तरफ गंदगी है। छात्रावास में शौचालय तो है मगर चोक होने की वजह से छात्र खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। बाउंड्री क्षतिग्रस्त होने से असुरक्षा की भावना भी छात्रों में बनी रहती है। इसकी जानकारी उपजिलाधिकारी सन्तोष कुमार राय को दी गई। उपजिलाधिकारी ने मौके का निरीक्षण करते हुए अपनी आख्या समाज कल्याण विभाग को भेजी।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी ने कस्बे के मोहल्ला बहादुरपुर में स्थित अनुसूचित जाति के छात्रावास का मौका मुआयना किया। विभाग से इसका कोई लेना-देना न होने की वजह से छात्रावास की प्रबंधिका को नोटिस भेजकर यह बताया गया है कि छात्रावास की मरम्मत व समतलीकरण करवाने के बाद ही इस छात्रावास को संचालित करें। अन्यथा की स्थिति में अगर कोई घटना घटती होती है तो इसकी जिम्मेदारी छात्रावास के जिम्मेदारों की होगी।
छात्रावास का स्थलीय मुआयना किया गया। समाज कल्याण विभाग से इसका कोई लेना-देना नहीं है। छात्रावास जर्जर व बदहाल स्थिति में है। यह प्राइवेट है। छात्रावास की प्रबंधिका को नोटिस भेजा है। निर्देश दिए गए हैं कि मरम्मत कराकर ही संचालित करें।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी
मोहल्ला बहादुरपुर में बने अनुसूचित जाति के छात्रावास के जर्जर होने की जानकारी मिलने पर उसका निरीक्षण किया। आख्या समाज कल्याण विभाग को भेज दी थी।
- संतोष कुमार राय, एसडीएम सिधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें