फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांडों की भिड़ंत, आधे घंटे तक यातायात ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में आवारा मवेशियों का आतंक जारी है। ये किसी भी जगह को अपना अखाड़ा बना लेते हैं। मंगलवार को जेल रोड पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। बीच सड़क पर दो सांड अचानक भिड़ गए।
विज्ञापन

इससे सड़क के दोनों ओर आवागमन ठप हो गया। करीब आधे घंटे तक चली इस भिड़ंत में एक सांड ने दूसरे को बुरी तरह से घायल कर दिया। जख्मी सांड मैदान छोड़कर भाग गया।
इसके बाद यातायात बहाल हो सका। सांडों की भिड़ंत में एक राहगीर की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे पहले भी आवारा मवेशी हमला कर कई लोगों को घायल कर चुके हैं। कई की जान भी जा चुकी है पर पालिका प्रशासन इसे लेकर उदासीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें