फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर तक मजबूत करें संगठन : दिलीप पटेल

Tue, 13 Oct 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के लिए सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में समीक्षा बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र प्रभारी दिलीप पटेल मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जोर दिया। बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


दिलीप पटेल ने शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से लगातार संवाद बनाए रखने को कहा। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में मतदाता संपर्क अभियान तेज होगा। पार्टी कार्यकर्ता दोनों एमएलसी सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं। चुनाव प्रभारी नैमिष रतन तिवारी और सुधाकर शुक्ला ने तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में मंत्री सुरेश राही, विधायक ज्ञान तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें