गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को सुबह मैराथन व साइकिल रेस का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे तरणताल स्टेडियम गेट से महोली केएसडीएम अतुल श्रीवास्तव ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। प्रतियोगिता में विकास श्रीवास्तव, रोहित व दिलीप कुमार क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा दो वर्गों में साइकिल रेस का आयोजन हुआ। जिसे तरणताल गेट से एसडीएम ने झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष ओपेन वर्ग साइकिल रेस में श्रीराज प्रथम, राशिद द्वितीय, आमीन तृतीय, संतोष कुमार चतुर्थ, लक्ष्मीकांत पांचवां व विशाल छठे स्थान पर रहे।
इसी तरह महिला ओपेन साइकिल रेस प्रतियोगिता में निर्मला प्रथम, पूजा द्वितीय, विद्यावती तृतीय, आशा पाल चौथा, लकी पाल पांचवें व पूजा वर्मा छठे स्थान पर रहीं। आखिर में एडीएम ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर समाजसेवी राशिद रिजवी, बृजेश दत्त त्रिपाठी, मोहम्मद कय्यूम अंसारी, कमल नयन आर्य मौजूद रहे।