फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका ने खेलों में दिखाया दमखम रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कसमंडा की खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को कॉलेज परिसर में आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने दमदार तरीके से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा शैलेश गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सरोज कुमार व जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा ने विद्यार्थियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय परिसर में आयोजित दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक, कबड्डी, रिले रेस, खो-खो आदि प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
चक्का फेंक में कक्षा आठ की चांदनी, गोला फेंक व भाला फेंक में कक्षा छह की राधिका प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम के दौरान खेलकूद एवं कला क्रॉफ्ट में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। जिला व्यायाम शिक्षक राज शर्मा द्वारा खिलाड़ियों को खेल संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई। इस दौरान वार्डेन सुमन देवी, पूर्णकालिक शिक्षिका सविता, श्वेता, पारुल व अंशकालिक शिक्षिका ऋचा, शिवानी व लेखाकार कीर्तिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें