फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर भाजपाईयों ने सीएए की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव रामपुर में घर-घर संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों से मुलाकात कर उन्हें सीएए से संबंधित जागरूकता पत्रक बांटे तथा समर्थन पत्र पर लोगों से हस्ताक्षर भी कराए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि सीएए को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जनता में फैलाई गई भ्रांति को जनता ने नकार दिया है। मेहरोत्रा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून बनाकर केंद्र सरकार ने अफगानिस्तान, बांग्लादेश व पाकिस्तान के पीड़ित अल्पसंख्यक शरणार्थियों को न्याय व सुरक्षा देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह के इस ऐतिहासिक कदम की जनता सराहना कर रही है।
उन्होंने कहा कि कानून में किसी की नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं है, विपक्ष सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए वर्ग विशेष को गुमराह कर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं, जिसे पार्टी कार्यकर्ता व देश के जागरूक नागरिक सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

एस दौरान उपस्थित लोगों ने मिस कॉल के जरिये सीएए के प्रति समर्थन भी व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि यह अभियान दस फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर नीरज वर्मा, अनूप विश्वकर्मा, शिवा गोस्वामी, संदीप अवस्थी व अभिषेक मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें