फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए विशेष दवा सेवन अभियान

Fri, 13 Nov 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को विकासखंड क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में विशेष दवा सेवन अभियान चलाया गया। इस दौरान पिछले वर्ष दवा सेवन से छूटे लोगों और दीपावली पर बाहर से गांव लौटे प्रवासियों को फाइलेरिया की रोकथाम के लिए दवा का सेवन कराया गया।
विज्ञापन

बीडीओ प्रदीप चौधरी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेयी और पीसीआई संस्था के एमसी सुमित कुमार शुक्ला ने अभियान का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव के लिए निर्धारित दवा का सेवन करने के प्रति जागरूक किया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि फाइलेरिया गंभीर बीमारी है। इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय अभियान के तहत दी जाने वाली दवा का सही तरीके से सेवन करना है। उन्होंने ग्रामीणों को फाइलेरिया मुक्त गांव बनाने में सहयोग करने का संकल्प भी दिलाया।
अपनों के समझाने पर माने, खाई दवा
मूड़ा कलां गांव में जब आशा कार्यकर्ता सुशीला देवी के साथ प्रधान प्रतिनिधि, मौलाना और स्वयंसेवक एक साथ लोगों के बीच बैठे, तो दवा से मना कर चुके कई चेहरों पर सोच की लकीरें उभर आईं। किसी ने बीमारी के खतरे गिनाए तो किसी ने दवा की जरूरत समझाई। बात असर कर गई। पहले इन्कार कर चुके 84 लोगों में से 15 ने न सिर्फ अपना फैसला बदला, बल्कि दवा का सेवन भी किया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों से फैलने वाली लाइलाज बीमारी है। अब तक 7,072 मरीज चिह्नित हुए हैं, जिनमें 3,985 हाथीपांव और 774 हाइड्रोसील से प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें