फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खाद संकट के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Aug 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते सपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बिसवां। तहसील परिसर में शनिवार को समाजवादी पार्टी छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संंबोधित एक ज्ञापन एसडीएम शिखा शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से सहकारी समितियां में पर्याप्त मात्रा में यूरिया, डीएपी, एचपी उपलब्ध कराने की मांग की है। कहा कि खाद की बड़ी संख्या में कालाबाजारी हो रही है। इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

बाढ़ के कारण जमीनों के कटान पर चिंता जताई। कहा कि कटान पीड़ितों को राशन, कपड़े व अन्य जरूरी साधन उपलब्ध कराए जाएं। छुट्टा जानवरों के खुलेआम सड़कों पर घूमने से आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं। आए दिन आम जनता हादसे का शिकार हो रही है। कहा कि निराश्रित मवेशी भी किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं। इससे किसानों का नुकसान हो रहा है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी शमीम कौसर सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष कय्यूम कुरैशी, जिला सचिव राकेश जोशी, वरिष्ठ सपा नेता प्रमोद वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता शब्बीर खान व अन्य मौजूद रहे।

दो बार के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी प्रदर्शन से रहे नदारद

खाद की किल्लतों सहित अन्य समस्याओं को लेकर सपा की ओर से आयोजित धरना प्रदर्शन चर्चाओं में रहा। इस प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के टिकट पर दो बार चुनाव लड़े अफजाल कौसर नजर नहीं आए। अफजाल कौसर के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने पर कई चर्चाएं आम हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक सपा कार्यकर्ता ने बताया कि इस प्रदर्शन से क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सहित उनके कार्यकर्ता नाराज थे। वहीं, अफजाल कौसर ने बताया कि उनके पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं था। यह भी कहा कि पार्टी की ओर से इस कार्यक्रम का आह्वान नहीं किया गया था। यह कुछ लोगों का निजी कार्यक्रम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें