फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मुख्य न्यायाधीश व न्यायमूर्ति ने ललिता देवी के दरबार में माथा टेका

Sat, 23 Aug 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कालीपीठ के संस्थापक की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाते न्यायमूर्ति।
विज्ञापन
नैमिषारण्य (सीतापुर)। अमावस्या पर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, न्यायमूर्ति पंकज मित्तल, न्यायमूर्ति पंकज भाटिया, न्यायमूर्ति जसप्रीत सिंह, न्यायमूर्ति राजीव सिंह व न्यायाधीश सौरभ लवानिया नैमिषारण्य पहुंचे।
विज्ञापन

सबसे पहले चक्रतीर्थ पर प्रधान पुजारी राज नारायण पांडेय व पुजारी सचिन शास्त्री ने सभी को नैमिष के महत्व से परिचय कराया। इसके बाद वेद मंत्रों के मध्य सभी ने तीर्थ का विधि-विधान से पूजन किया। प्रधान पुजारी ने सभी को अंगवस्त्र व रुद्राक्ष की माला पहनाई। इसके उपरांत सभी न्यायाधीशों ने व्यास गद्दी फिर हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। बड़े महंत बजरंगदास व महंत पवन दास ने हनुमानजी का पूजन कराया।
वहां से सभी न्यायाधीश मां ललिता देवी के मंदिर पहुंचे। प्रधान पुजारी गोपाल शास्त्री, पुजारी अटल बिहारी शास्त्री, पुजारी भास्कर शास्त्री, पुजारी लाल बिहारी शास्त्री ने विधिवत माता का पूजन कराया। सभी को माता की चुनरी भेंट की गई। हवन कुंड में आहुतियां प्रदान कर सभी ने मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना, एडीजे भागीरथ वर्मा, एडीजे नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डीएम अभिषेक आनंद, एसपी अंकुर अग्रवाल, एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा, सीओ आलोक कुमार, थाना प्रभारी पंकज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें