फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एसओजी ने किया था पासर गैंग का खुलासा, जांच ठंडे बस्ते में

Thu, 13 Nov 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली का खेल नया नहीं है। रायबरेली से पहले सीतापुर में एसओजी इसका भंडाफोड़ कर चुकी हैं। हालांकि इस खेल में शामिल मलाइका मैडम की जांच ठंडे बस्ते में जा चुकी है। हाइवे से गुजरने वाले कई ट्रक इस खेल में शामिल थे। शातिरों ने तो यहां के जिम्मेदार अधिकारियों की रेकी भी शुरू कर दी थी। ऐसे मामलों में खुलासे के बाद केस भी दर्ज हुआ। कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन अचानक जांच ठंडे बस्ते में चली गई।
विज्ञापन

हालांकि एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि ऐसे गिरोहों पर पुलिस की निगाह है। हाईवे पर पड़ने वाले थानों के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह लगातार ऐसे ट्रकों पर नजर बनाए रखें। जिले की एसओजी टीम ने बीते फरवरी माह में सचल दल की रेकी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया था। यह लोग मौरंग व गिट्टी के ओवरलोड वाहनों को जिले से पास कराते थे। यह लोग जांच व कार्रवाई से बचने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर एआरटीओ, पुलिस और खनन अधिकारी की लोकेशन को साझा करते थे। हर अधिकारी के नाम के हिसाब से उनका कोड नेम भी था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें