सीतापुर। शहर स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में मंगलवार को अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास पहुंचे। समाजसेवी अनूप खेतान के नेतृत्व में युवाओं के जत्थे ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान युवाओं ने जय श्री राम का उद्घोष किया। समाजसेवी अनूप खेतान ने महंत राजू दास को पवनसुत व प्रभु राम की प्रतिमा भेंट की। महंत राजू दास ने कहा कि सभी हिंदू एकता बनाकर रखें। एकता में ही शक्ति है। कहा कि सनातन परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान विवेक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेंद्र मिश्रा, प्रमोद सिंह , उत्तम सिंह, अमन पांडे ,नारायण मिश्रा, मनोज अरोरा व अन्य उपस्थित रहे।