फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: प्रत्येक पड़ाव पर दो एंबुलेंस व एक मेडिकल टीम रहेगी उपलब्ध

Tue, 03 Feb 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 84 कोसी परिक्रमा 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रत्येक पड़ाव पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी। दो एंबुलेंस व एक मेडिकल टीम पड़ाव पर मौजूद रहेगी। परिक्रमा में सीतापुर व हरदोई जनपद को मिलाकर 11 पड़ाव आते हैं, जिसमें सात सीतापुर व चार हरदोई के आते हैं। इसमें देश विदेश के तमाम श्रद्धालु शामिल होते हैं।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को कोई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। प्रत्येक पड़ाव पर एक मेडिकल टीम मौजूद रहेगी। चिकित्सक व फार्मासिस्ट सहित तीन और स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। यह पड़ाव पर 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैय्या करवाएंगे।

बाइक से भी करेंगे मदद
मेडिकल टीम तो पड़ाव पर मौजूद रहेगी। साथ ही पांच बाइक भी शामिल की गई है। इन पर दो-दो स्वास्थ्य कर्मी पड़ाव पर भ्रमण करते रहेंगे। अगर कोई मरीज मिलता है और वह शिविर तक आने में असमर्थ है, तो स्वास्थ्य कर्मी अपनी बाइक से शिविर तक पहुंचाएंगे। प्राथमिक इलाज भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर ली गई है तैयारी
परिक्रमा मेले को लेकर तैयारियां कर ली गई है। मेडिकल टीम व एंबुलेंस मौजूद रहेगी। इससे आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर तरीके से सुविधाएं दी जाएगी।
डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें