फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से काट दिए सागौन के छह पेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली तालगांव इलाके में लकड़कट्टों के हौसले बुलंद है। वह सरकारी पेड़ों को काटने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है। शारदा नहर पटरी पर लगे सागौन के छह पेड़ों को चोरी से काट दिया गया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने लकड़ी बरामद कर ली है। लकड़ी को सीज करने के साथ ही चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के न्यामूपुर कला के पूरब स्थित नहर के किनारे सैकड़ों पेड़ 20 वर्ष पुराने सागौन के लगे हुए हैं। कुछ दूरी पर वन विभाग की नर्सरी है। मंगलवार रात लहरपुर क्षेत्र के ठेकेदारों ने सागौन के छह पेड़ों को चोरी से काट डाला। इसके बाद लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली से लादकर अकबरपुर स्थित एक घर में रख दिया। जानकारी होने के बाद वन क्षेत्राधिकारी अभय मल्ल, इंस्पेक्टर लहरपुर मनीष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
घर से लकड़ी को कब्जे में लेते हुए वीडियोग्राफी भी कराई। लकड़ी की कीमत दो लाख से अधिक बताई जा रही है। वन क्षेत्राधिकारी अभय मल्ल ने बताया कि अकबरपुर गांव से लकड़ी बरामद कर ली गई है। लकड़ी को वन मुख्यालय लाकर सीज करने के साथ चोरी से काटने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें