फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: खेत में पड़ा मिला महिला का शव, गले पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Thu, 09 Jul 2026 02:38 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

महिला के शव से दस मीटर की दूरी पर महिला की एक चप्पल भी बरामद हुई है। इसके अलावा उसके पैर  से बिछिया व मोबाइल गायब है। महिला के गले पर चोट के निशान हैं। इस वजह से पुलिस महिला की हत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के हरगांव इलाके के परसेहरा माल निवासी रेनू देवी (40) का बृहस्पतिवार सुबह खेत में शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि यह प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। एसओजी व फोरेंसिक टीम को स्थानीय पुलिस टीम के साथ जांच में लगाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रेनू देवी का शव मदनापुर कैथाभारी के पास कबीरपुर गांव स्थित उमाकांत पांडेय के खेत में मिला है। शव से दस मीटर की दूरी पर महिला की एक चप्पल भी बरामद हुई है। इसके अलावा उसके पैर  से बिछिया व मोबाइल गायब है। महिला के गले पर चोट के निशान हैं। इस वजह से पुलिस महिला की हत्या की बात कह रही है। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। महिला किन परिस्थितियों में खेत तक पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।

परिस्थितिजन्य साक्ष्य कर रहे हत्या की ओर इशारा
पुलिस के अनुसार महिला के शव से कुछ दूरी पर चप्पल का पड़ा होना और बिछिया व मोबाइल गायब होना हत्या की ओर इशारा कर रहा है। मौके की स्थिति देखकर लग रहा है कि महिला ने हत्यारे से संघर्ष किया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें