फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दो किशोरों की मौत

Tue, 11 Aug 2026 10:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

दोनों खाना खाने के लिए घर की तरफ बाइक से निकले थे। घाट के पास ही उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक दिनेश और पवन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानगांव इलाके में मंगलवार देर रात चहलारी घाट पुल के पास एक बाइक सवार दो किशोर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दो किशोरो की मौत हो गई। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थानगांव के खानी हुसैनपुर गांव निवासी पवन सिंह (15) का चहलारी घाट पर छोटा होटल है। उनके साथ बहराइच के हरदी थाना बाहरपुर गांव निवासी उनके रिश्तेदार दिनेश सिंह (14) मौजूद थे।

दोनों खाना खाने के लिए घर की तरफ बाइक से निकले थे। घाट के पास ही उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के पास हेलमेट नहीं था।
विज्ञापन


पुलिस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा लाया गया। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। रेउसा थाना अध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि थानगांव इलाके में हादसा हुआ है, तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें